जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं
मुडिला/ कादीपुर में जमीनी विवाद से सम्बंधित प्रकरणों में फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। इसके लिए शासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को जनपद की समस्त तहसील अंतर्गत राजस्व एवं पुलिस के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में आज जनपद सुलतानपुर अंतर्गत तहसील कादीपुर में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष , पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील कादीपुर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विवेक कुमार पत्रकार मुडिला










