जौनपुर/खुटहन :- बड़नपुर गांव में रविवार की सायं खेत में बकरी चराने को लेकर दो पक्षो में आपसी विवाद के बाद जमकर ईंट पत्थर व लाठी डण्डे चल गए। जिसमे दोनो पक्षो से महिला समेत दस लोग लहूलुहान हो गये। जिनका उपचार सीएससी पर किया गया। एक की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने मामला शांत करा कर दोनों पक्षो को थाने ले आई।
बताते है कि गांव निवासी लल्लू सिंह के खेत में ढैचा बोया गया है। उसी गांव के अमर गौतम ने उनके खेत मे बकरियाँ चरने को छोड़ दिए। उन्हें मना करने गये हरेन्द्र सिंह को चरवाहो ने पहले तो कहासुनी कर लिया। फिर अकेला पाकर मारपीट कर घायल कर दिया। जिसकी जानकारी होते ही दोनो पक्षो से दर्जनो लोग खेत में पहुंच एक दूसरे पर लाठी डंडा और ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिसमें एक पक्ष के हरेन्द्र, रमेश सिंह, रवी और लल्लू सिंह तथा दूसरे पक्ष के केशव गौतम, अमर, आशीष, सुनीता और ममता गौतम घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हरेन्द्र सिंह को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षो से मिली तहरीर में आरोप के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी है।
