लालगंज में भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान

0
11

लालगंज भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने आज लालगंज बाजार में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा के माध्यम से भाजयुमो ने लोगों से हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बाइक पर तिरंगा लहराते हुए लालगंज बाजार में यात्रा निकाली।

जिलाध्यक्ष श्रीवास्तव ने कहा कि हर घर तिरंगा राष्ट्र जागरण का उत्सव है। पूरे जिले में तिरंगा यात्राएं निकलकर राष्ट्र गौरव और आत्मनिर्भर राष्ट्र के संदेश को लेकर जा रही हैं।

निवर्तमान जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान हमारे लिए सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक संकल्प है।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह, योगेंद्र राय, रामनयन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रजनीकांत त्रिपाठी, बृजेश राय, उमाकांत तिवारी, राजेश सिंह, विक्रांत सिंह, आदर्श राय, सत्यम राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Reporting by S.K.Sharma Azamgarh

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

one + 1 =