नव दुर्गा पूजा समिति बेहलोलपुर जाफर गंज में माता रानी के मूर्ति का अनावरण करते हुए केंद्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन नई दिल्ली जनपद अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष मा. ध्रुवचंद्र जी

0
638

केमास न्यूज़ अम्बेडकर नगर।

आज दिनाँक 4 अक्टूबर 2019 को बेहलोल पुर जाफ़र गंज में नव दुर्गा पूजा समिति के द्वारा नवरात्रि में दुर्गा पूजा के लिये माता रानी की मूर्ति की स्थापना की गई। इस धार्मिक कार्य के लिए एक समिति बनाई गई है। इस समिति के द्वारा एवं गांव के सहयोग से पावन पर्व के लिए लोग तन मन धन से लगे हुए हैं। नवरात्रि में लोग दुर्गा पूजा करके गौरान्वित महसूस करते हैं। इस नवरात्रि में दुर्गा जी की मूर्ति का अनावरण विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन नई दिल्ली जनपद अम्बेडकर नगर के जिला अध्यक्ष मा. ध्रुवचंद्र जी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर अध्यक्ष अजय कुमार,
कोषाध्यक्ष संदीप कुमार,मंत्री मनीराम राजभर संचालक अखिलेश राजभर व्यवस्थापक अर्जुन कुमार इंद्रेश प्रकाश राजभर गोविंद राजभर निरंकार गुप्ता रामसकल यादव राजेश राजभर विजय टेलर परशुराम राजभर आदि उपस्थित रहे।