जनपद आजमगढ़ पवई थाना क्षेत्र के पवई बाजार में ही घुसकर महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

0
0

पवई। गुरुवार रात घर में अकेली रह रही एक महिला पर अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 10 बजे दुर्गावती (48) पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद अपने घर में अकेली थीं। उन्होंने मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। इसी दौरान किसी तरह अज्ञात हमलावर घर के भीतर पहुंच गया और उनकी गर्दन व हाथ पर चाकुओं से कई वार कर दिया।
महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन मुख्य दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण कोई भी घर के भीतर नहीं जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया। अंदर दूसरी मंजिल पर महिला खून से लथपथ हालत में पड़ी मिलीं।पुलिस की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई ले जाया गया,जहा चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें शाहगंज के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अन्य तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर हमलावर की तलाश में जुटी है।
लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल ने बताया कि घायल महिला के भाई बृजेश गौड़ ने नामजद तहरीर दी है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

पवई संवाददाता मुकेश सक्सेना की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें