पेट्रोल भरवाने आए बदमाशों ने कैश छीनने की कोशिश

0
1

ब्रेकिंग न्यूज

 

अखंड नगर थाना अंतर्गत बेलवाई चौकी के नजदीक हिंदुस्तान पैट्रोलियम पर काम कर रहे विवेक सिंह उर्फ मोनू के हाथ से बाइक सवार बदमाशों ने कैश छीनने की कोशिश किया। नाकाम रहने पर कट्टा से गोली चलाने की कोशिश किया। विवेक सिंह उर्फ मोनू ने हिम्मत दिखाते हुए कट्टे को पकड़ लिया जिससे बदमाश नाकाम हो गए ।इस घटना को देखते हुए वहां पर पहुंचे तमाम लोगों ने बदमाशों को पकड़ लिया और फौरन पुलिस चौकी बेलवाई को फोन किया ।मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी के सिपाहियों ने बदमाशों को पकड़ कर कटृटे को अपने कब्जे में ले लिया। कट्टे सहित बदमाशों को तुरंत अखंड नगर थाने के लिए भेज दिया गया।दिया सूत्रों के मुताबिक बदमाश शाहपुर /कादीपुर थाना पवई जिला आजमगढ़ के बताए जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक कोई खुलासा नहीं हुआ था ।

 

स्ट्रींगर सुल्तानपुर रामसकल गौतम

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें