ब्यूरो रिपोर्ट- हीरा मणि गौतम
जौनपुर-
जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के नौली गांव में आज सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि सुबह लगभग 11:55 बजे चंदन राजभर पुत्र कैलाश (उम्र लगभग 23 वर्ष) घर से बाइक पर किसी को खाना पहुंचाने के लिए निकला था। वह जैसे ही घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचा, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्काल घायल युवक को उठाया और आनन-फानन में पास के चिकित्सालय पहुंचाया ।घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
In













