(आजमगढ़)अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल में उच्च प्राथमिक विद्यालय से अवैध कब्जा हटवाने गई टीम से दुर्व्यवहार और बंधक बनाने के आरोपी खुलेआम घूम रहे है।पुलिस लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा लिखने के बाद कार्यवाही करने के बजाय दो सप्ताह से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी भूमाफियाओ के आगे नतमस्तक दिखाई दे रही।
उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार के निर्देश पर बीते 19 मार्च को राजस्व विभाग की टीम माहुल कस्बे के उच्च प्राथमिक विद्यालय की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के लिए गई थी। राजस्व टीम ने जैसे ही कब्जा हटवाने की कार्यवाही शुरू किया भूमाफियाओं ने उसका विरोध शुरू कर दिया।यही नहीं अवैध कब्जा हटवाने की कार्यवाही को जबरन रोकने के साथ ही साथ इन लोगों द्वारा बैंकहो लोडर और लेखपाल को भी बंधक बना लिया गया था।इस संबंध में लेखपाल सौरभ राय द्वारा नगर पंचायत माहुल के राजकुमार गुप्ता और संदीप गुप्ता के ऊपर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने,सरकारी कर्मचारी से दुर्व्यवहार के साथ ही साथ बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए अभियोग दर्ज कराया था।अभियोग दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभी तक 20 दिन का समय बीतने के बाद भी उक्त दोनों अभियुक्तों पर कोई कार्यवाही नहीं किया जिससे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्र का कहना है कि घटना में शामिल अभियुक्तों की तलाश में पुलिस लगी है जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
*अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा की रिपोर्ट*


















