चुनावी रणनीति जारी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ सपा प्रत्याशी रमाकांत यादव की बैठक

0
183

फूलपुर /आजमगढ़ : विधानसभा फूलपुर पवई सपा प्रत्याशी रमाकांत यादव ने अम्बारी स्थित अपने आवास पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।
इसी दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज के पदाधिकारियों ने सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद रमाकांत यादव को विधानसभा में भेजने के लिए रणनीति बनाई।
फूलपुर पवई विधानसभा से पूर्व सांसद रमाकांत यादव को सपा से टिकट मिलने से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।
वही सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पूर्व सांसद रामाकांत यादव ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधानसभा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जोश बढ़ाने का काम किया।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शिव मूरत राजभर ने कहा कि हमारे शीर्ष नेता ओमप्रकाश राजभर के निर्देशानुसार हम लोग एकजुट होकर रमाकांत यादव का विधानसभा में भेजने का कार्य करेंगे। 2022 के चुनाव में पूरे प्रदेश से भाजपा को जड़ से हटाना है। वहीं पूर्व संसद रमाकांत यादव न कहा कि दलितों,पिछड़ों,गरीबों, अल्पसंख्यक समाज को परेशान कर रही है। पिछड़ों और दलितों हक मारा जा रहा है।
जनता इसे सरकार से ऊब चुकी है। और प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बन रही है। विधानसभा फूलपुर पवई की जनता से अपील करते हुए कहा कि आप लोगों के सहयोग की जरूरत है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन राजभर,शिव मूरत राजभर, अजय राजभर, कृष्ण कुमार राजभर, राम अचल राजभर, रमाशंकर राजभर, कमलेश, शिवप्रसाद, उमेश राजभर, आदि लोग मौजूद रहे

In