कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाएं किसान, पोर्टल पर कराएं बीज की बुकिंग

0
1

गाजीपुर। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने किसानों को रबी फसलों की बुवाई को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय तोरिया की बुवाई के लिए उपयुक्त है। खेत जुताई योग्य होने पर किसान खेत की जुताई कर तोरिया की अविलंब बुवाई करें, जिससे समय से फसल तैयार हो सके।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि तोरिया बीज प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बीज बुकिंग की प्रक्रिया जारी है और पोर्टल खुला हुआ है। किसान अपने विकासखंड स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार से संपर्क कर रबी फसलों के बीजों की बुकिंग करा सकते हैं। चयनित किसानों को उनके संबंधित विकासखंड के राजकीय कृषि बीज भंडार से तोरिया बीज उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि तोरिया की फसल लगभग 90 से 95 दिन में पककर तैयार हो जाती है। इसे नकदी फसल के रूप में अपनाकर किसान अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से समय का ध्यान रखते हुए खेत तैयार होते ही तोरिया की बुवाई करने की अपील की।

जिला कृषि अधिकारी ने यह भी बताया कि चना, मटर और मसूर के निःशुल्क बीज मिनीकिट तथा 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज वितरण के लिए सामान्य बिक्री की बुकिंग भी वर्तमान में चल रही है। इन फसलों की खेती के इच्छुक किसान कृषि विभाग के पोर्टल agriculture.up.gov.in के माध्यम से बुकिंग कर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने किसानों से अपील की कि समय से बीज की बुकिंग कर रबी फसलों की वैज्ञानिक ढंग से खेती करें, ताकि बेहतर उत्पादन सुनिश्चित होने के साथ कृषि से होने वाली आय में भी वृद्धि हो सके।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें