बैंक के सामने पड़ा कचरे के ढेर से कर्मचारी और ग्राहक थे परेशान
कादीपुर/सुल्तानपुर जिले के कादीपुर विकास खण्ड के अंतर्गत सूरापुर में बैंक ऑफ बड़ौदा तौकलपुर ब्रांच के सामने कचरे का ढेर लगा हुआ था ।जिसमें सूरापुर में दोस्तपुर रोड पर थोड़ा भी बारिश होने पर पूरी रोड गड्डे में तब्दील हो जाती है। इसी रोड पर वह ब्रांच है। ब्रांच के सामने कचरा फेका हुआ था और रास्ते में पानी भरा हुआ था। बैंक के कर्मचारी और ग्राहकों को आने जाने में बड़ी ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बैंक के सामने गाड़ी करने में दिक्कत होती है जबकि शासन प्रशासन के लोग बराबर उस रास्ते से आते जाते है। इसी समय सूरापुर में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ऐतिहासिक बरही का कार्यक्रम लगती है।जब कि इस बार भी बरही 15और 16 सितम्बर को है। बरही की सजावट का कार्यक्रम चल रहा है। अभी तक रोड ज्यों के त्यों है। देखो शासन प्रशासन के लोगों की नजर इस बैंक और रोड के तरफ पड़ेगी की नहीं!
अशोक कुमार पत्रकार
केमास न्यूज कादीपुर सुल्तानपुर





















