गाजीपुर सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सबसे अधिक 122 शिकायतें प्राप्त, 12 का मौके पर निस्तारण

0
8

गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने तहसील स्तर पर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
तहसील सदर में कुल 122 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी प्रकार तहसील कासिमाबाद में 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 06 का मौके पर निस्तारण किया गया।
तहसील जमानिया में कुल 71 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 07 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं तहसील सेवराई में 59 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया।
इस प्रकार चारों तहसीलों में कुल 284 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 27 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने शेष शिकायतों के संबंध में संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि उनका निस्तारण निर्धारित समयसीमा में निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें