दलहन-तिलहन का रकबा बढ़ाने की पहल, किसानों को बांटे गए बीज मिनीकिट

0
13

गाजीपुर। जनपद में दलहन एवं तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा किसानों को निःशुल्क बीज मिनीकिट का वितरण कराया गया। इसी क्रम में विकासखंड सदर के लगभग 86 किसानों को चना एवं सरसों के बीज के मिनीकिट वितरित किए गए।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि सरकार द्वारा दलहन एवं तिलहन उत्पादन को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत किसानों को चना और सरसों के बीज के मिनीकिट उपलब्ध कराए गए हैं। इसका उद्देश्य छोटे एवं मध्यम किसानों को परंपरागत फसलों के साथ-साथ दलहनी एवं तिलहनी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना है। कृषि विभाग के अनुसार दलहन एवं तिलहन फसलों की खेती का क्षेत्रफल बढ़ने से जनपद में इन फसलों का उत्पादन बढ़ेगा। इससे किसानों को फसल विविधीकरण का लाभ मिलेगा और उनकी आमदनी को भी सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। उप कृषि निदेशक ने जनपद के अन्य किसानों से भी अपील की है कि सभी बीज गोदामों पर गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर एवं सरसों के बीज बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इच्छुक किसान कृषि विभाग के पोर्टल agriculture.up.gov.in पर आवेदन कर कृषि निवेश केंद्र से बीज प्राप्त कर सकते हैं।
कृषि विभाग ने किसानों से समय से आवेदन कर उपलब्ध बीज का लाभ उठाने तथा दलहन एवं तिलहन फसलों की खेती को बढ़ावा देने की अपील की है।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें