सुलतानपुर में मूर्ति विसर्जन की छुट्टी बदली, अब 27 अक्टूबर को रहेगा स्थानीय अवकाश
मुडिला/सुलतानपुर, में 25 अक्टूबर 2026 जिलाधिकारी सुलतानपुर कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति संख्या 1321/आर0ए0 के अनुसार जिले में मूर्ति विसर्जन के स्थानीय अवकाश में बदलाव किया गया है।
दरअसल, उ0प्र0 शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग, लखनऊ की विज्ञप्ति संख्या I/1503770/2026 दिनांक 25 अक्टूबर 2026 द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर दिनांक 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
वहीं, स्थानीय अभिसूचना इकाई और केन्द्रीय पूजा व्यवस्था समिति सुलतानपुर के पत्रों के क्रम में जनपद में मूर्ति विसर्जन को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।
*जिलाधिकारी इंदरजीत सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार -*
1. 26 अक्टूबर 2026 को पूर्व में घोषित मूर्ति विसर्जन का स्थानीय अवकाश *निरस्त* किया जाता है।
2. अब 27 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को मूर्ति विसर्जन के अवसर पर *स्थानीय अवकाश* घोषित किया गया है।
अर्थात जबकि 27 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए स्थानीय अवकाश रहेगा। सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और बैंक बंद रहेंगे।
रिपोर्ट – विवेक कुमार के मास न्यूज़ पत्रकार
















