नहा रही महिला पर गिरी आकाशीय बिजली , मौत

0
8

24/08/2026

जौनपुर।

स्ट्रिंगर रिपोर्ट – हीरा मणि गौतम, जौनपुर

प्राप्त जानकारी के अनुसार खेतासराय थाना क्षेत्र के छोटी मानी गांव में आज दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार छोटी मानी गांव निवासी नगीना (35) वर्ष पत्नी रामब्रिज गौतम हैंडपंप के पास नहा रही थीं। नहाने के बाद वह हैंडपंप से घर के दरवाजे की ओर बढ़ी ही थीं कि अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से नगीना गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ीं।

आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना करीब दोपहर 2:30 बजे की बताई जा रही है।

नगीना के पति रामब्रिज गौतम दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में तीन बेटियां हैं। जानकारी के अनुसार सबसे छोटी बेटी करीब छह वर्ष और बड़ी बेटी करीब 12 वर्ष की है। मां की अचानक मौत से बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया।

घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राकृतिक आपदा से हुई इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित मजदूर परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें