सावन मास के अन्तिम सोमवार को शिव धाम बेलवाई में उमड़ा जन सैलाब, श्रद्धालु की लगी भीड़
दोस्तपुर /सुल्तानपुर
सावन माह के चौथे और अंतिम सोमवार को श्री भुनेश्वर नाथ महादेव मन्दिर शिव धाम बेलवाई स्थित प्राचीन श्री भुनेश्वर नाथ महादेव मन्दिर शिव धाम बेलवाई में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई।
श्रद्धालुओं ने महादेव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भक्तों ने बेलपत्र, पुष्प और पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और क्षेत्र की शांति की कामना की। मंदिर परिसर में लगातार हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
बेलवाई स्थित यह श्री भुनेश्वर नाथ महादेव प्राचीन धाम क्षेत्र बेलवाई में श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। सावन के पवित्र महीने में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। दूर-दराज से आने वाले कांवड़िए भी बाबा के दरबार में जल अर्पित कर अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करते हैं।
श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में सुरक्षा एवं व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। मंदिर परिसर तथा आसपास के प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।
चौथे सावन सोमवार के अवसर पर सुबह से लेकर देर तक श्री भुनेश्वर नाथ महादेव मन्दिर शिव धाम बेलवाई में भक्तों का आना-जाना जारी रहा। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से बाबा के दर्शन किए और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। सावन के अंतिम सोमवार पर धाम में उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर श्री भुनेश्वर नाथ महादेव मन्दिर शिव धाम बेलवाई मे महादेव के प्रति लोगों की गहरी आस्था को उजागर किया।
हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकरो से गूंजता रहा श्री भुनेश्वर नाथ महादेव मन्दिर शिव धाम बेलवाई ।
के मास न्यूज संवाददाता दोस्तपुर



















