भाजपा के सदस्यता अभियान में सभासद, प्रधान, बी डी सी समेत कई लोगों ने थामा भाजपा का दामन

0
36

जलालपुर /अंबेडकर नगर। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत के साथ जुट रही भाजपा संगठन को भी विस्तार देने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में पूर्व जिला अध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधान,सभासद, बीडीसी, अध्यक्ष पद प्रत्याशी समेत बहुत से लोगों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक उपाध्याय के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में पांच मंडलों के मंडल अध्यक्षों के माध्यम से क्षेत्र के तमाम राजनीतिक अहमियत रखने वाले लोगों ने भाजपा की रीतियों नीतियों में विश्वास जताते हुए सदस्यता ग्रहण की।पार्टी में शामिल होने वाले नए सदस्यों को पूर्व विधायक सुभाष राय, पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, पंकज वर्मा, संजय सिंह, शिवपूजन वर्मा आदि समेत वरिष्ठ भाजपाइयों ने पटका पहना कर माल्यार्पण करते हुए मुंह मीठा कराकर स्वागत किया।पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा बिना किसी भेदभाव के सबका विकास करने में विश्वास रखती है इसीलिए लोग पार्टी के साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ रहे हैं। मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने बताया कि नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र के माध्यम से निर्दल चेयरमैन प्रत्याशी रहे बृजेश जैसवाल, बसपा सभासद प्रत्याशी रहे आशुतोष शर्मा, निर्दल प्रत्याशी गौरव उपाध्याय , चंद्रभान विश्वकर्मा , विवेक पाठक , शालू सैनी, अखिलेश सोनकर आदि मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे रुद्र के माध्यम से प्रधान विजय कुमार, दयाशंकर राजभर राजितराम राजभर आदि, मंडल अध्यक्ष राजाराम मौर्य के माध्यम से लालचंद, राकेश, रविंद्र, प्रमोद, अशोक यादव , रजनीश त्रिपाठी आदि, मंडल अध्यक्ष रविंद्र भारती के माध्यम से प्रधान रामसूरत, वीरेंद्र यादव, नरेंद्र आदि, मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्त के माध्यम से प्रधान अखंड सिंह , प्रवक्ता पंकज मिश्र, रेलवे रिटायर्ड सीताराम आदि समेत उनके समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।इस दौरान आनंद जायसवाल, रोशन सोनकर, अमित गुप्ता, सनी गौड़ एवं विभिन्न मंडलों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

twenty − 2 =