खेतासराय:- खेतासराय तिघरा मार्ग स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली में गुरुवार को सत्र 2026-27 के लिए एनसीसी कैडेट्स चयन प्रक्रिया संपन्न हुई, जिमसें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीओ कर्नल आलोक सिंह धर्मराज ने निर्देशन बटालियन की टीम ने चयन प्रक्रिया सम्पन्न कराई।वहीं स्वास्थ्य विभाग से आई टीम ने प्रतिभागियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और परीक्षण होने के बाद प्रतिभागी चयन प्रक्रिया में शामिल हो सके चयन प्रक्रिया के तहत सीनियर डिवीजन के 50 अभ्यर्थियों में से 18 और जूनियर डिवीजन के 70 अभ्यर्थियों में से 52 कैडेट्स का चयन शारीरिक दक्षता व लिखित परीक्षा के आधार पर किया गया। जिसका परिणाम 14अगस्त को घोषित किया जाएगा।चयन प्रक्रिया एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेश कुमार यादव व फर्स्ट ऑफिसर विनोद कुमार मिश्रा की देख रेख में शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई वहीं इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता,कला प्रवक्ता रेखा यादव, संस्कृत प्रवक्ता रजनी, प्रधान लिपिक अनिल कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, अनुराग यादव, विकास पाल, व अनिल यादव उपस्थित रहें, जबकि बटालियन की तरफ से आये टीम में सूबेदार शंता बहादुर राणा, नायब सूबेदार प्रदीप बारैया, सीएचएम कृष्ण बहादुर, राजेश यादव, हवलदार राजकुमार, संजय यादव, रवि पौर, व एक्स आर्मी ऑनरेरी कैप्टन भिरगू यादव शामिल रहें, स्वास्थ्य विभाग से आई टीम डॉ फैजान अंसारी, विनीता मौर्या, रश्मि सेठ, मोहम्मद अफजल शाहिद शामिल रहें। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने प्रतिभागियों के उज्वल भविष्य की कामना किया।
सर्वोदय में एनसीसी कैडेट्स चयन प्रक्रिया सम्पन्न
In







