शाहगंज, जौनपुर
शाहगंज
रोडवेज डिपो में शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
निर्वाचन में पन्नालाल बोस को अध्यक्ष, अनुज दुबे को उपाध्यक्ष, विवेक सिंह को शाखा मंत्री तथा स्वतंत्र कुमार यादव को क्षेत्रीय प्रतिनिधि चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित कर्मचारियों एवं सदस्यों ने बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर शाहगंज डिपो के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र यादव सहित विनोद कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, नरेंद्र तिवारी, अखिलेश श्रीवास्तव, रामसूरत, विश्वनाथ, राकेश गुप्ता, रवि यादव, सुभाष पांडे, उमाकांत यादव, विजय यादव, शैलेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं संगठन के सदस्य मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।









