मुडिला/ कादीपुर
मुडिला/ कादीपुर थाना अंतर्गत मुडिला बाजार में स्थित शहीद महेंद्र यादव स्मारक पर दिनांक 8 अगस्त 2026 दिन शनिवार को शहीद महेंद्र यादव के10 वें बलिदान दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई । कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद भारत माता की जय , शहीद महेंद्र यादव अमर रहे, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
शहीद महेंद्र यादव 8 अगस्त 2016 को 156 वाहिनी सीमा सुरक्षा बल मच्छल सेक्टर कुपवाड़ा कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए थे। इस भावपूर्ण श्रद्धांजलि में रामशब्द यादव, वीरेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, बचई यादव, मो. वाशिद, विवेक यादव, मोनू यादव, पुलिस चौकी मुडिला सिपाही करन लाल पटेल, दीपक वर्मा, अरुण यादव, जाहिद, संजय यादव, ऋषभ यादव, विनोद पाल, मोनू यादव, विशाल विश्वकर्मा, ऋषि विश्वकर्मा, अंकुर यादव, सभाजीत विश्वकर्मा सहित सभी ग्रामीण एवं क्षेत्रियगण मौजूद रहे।
कूँविवेक कुमार पत्रकार मुडिला












