सुल्तानपुर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर पर आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
NHM संघ के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में ANM, CHO, स्टाफ नर्स और अन्य संविदा कर्मी शामिल रहे। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और काली पट्टी बांधकर कार्य किया।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से संविदा पर कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। समान कार्य के लिए समान वेतन, नौकरी की सुरक्षा और अन्य भत्तों की मांग को लेकर यह विरोध जताया गया।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विरोध के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं काली पट्टी बांधकर जारी रखी गईं, ताकि मरीजों को परेशानी न हो।
In















