शारदीय नवरात्र को लेकर थाना अखंड नगर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

0
1

 

सुल्तानपुर

 

आगामी शारदीय नवरात्र पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने को लेकर थाना अखंड नगर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों के अध्यक्षों एवं आयोजकों को आमंत्रित कर पर्व को लेकर आवश्यक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक के दौरान दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार वर्मा के साथ सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, बिजली व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

 

पुलिस प्रशासन ने सभी पूजा समितियों से शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में नवरात्र पर्व मनाने की अपील की।

 

साथ ही आयोजकों से पंडालों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की बात कही गई।

पीस कमेटी की बैठक का उद्देश्य

आगामी नवरात्र पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखना रहा।

उक्त मौके पर *क्राइम इंस्पेक्टर सतीश यादव, चौकी इंचार्ज राहुल नगर कन्हैया कुमार पांडे, चौकी इंचार्ज बेलवाई, सुखदेव सिंह si अखंड नगर सुरेंद्र कुमार राय सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी गण रहे मौजूद

रिपोर्ट: पत्रकार शशिकांत शर्मा, अखंड नगर, सुल्तानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें