बच्चो को स्कूल नहीं भेजने पर माता पिता को भेजेंगे जेल,महिलाएं राजनीतिक रूप से सशक्त होंगी तो कम होगा अत्याचार -ओ पी राजभर

0
35

सुलतानपुर (अखंड नगर)सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की आठ मंडलों में महिला सम्मेलन का ही नतीजा है कि आज महिलाओं को 33%आरक्षण मिला है जल्द ही यह कानून का रूप ले लेगा। मैं सरकार बनाऊगा तो ऐसे अभिभावकों जो अपने बच्चो को स्कूल नहीं भेजते हैं तो कानून बना कर जेल भेजने का काम करुंगा। ये बाते बुधवार निराला नगर बनगवांडीह में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष ने कहा। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाएं राजनीतिक रूप से सशक्त नही होगी तब तक महिलाओं पर हो रहे अत्याचार कम नहीं होंगे।राजभर ने कहा कि देश की आधी आबादी को नजर अंदाज करने वाली पार्टियां आज मुंह की खानी पड़ रही है। सभी जातियों में गरीब है इसका विरोध करने वाली पार्टियों को जनता नकार चुकी है। वर्षों से पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे बालक बालिकाओं की उम्र सीमा में छूट दिया जाना मेरे ही प्रयासो का परिणाम है। सभी अपने बेटा बेटियों को जरूर पढ़ाएं। उन्होंने महिलाओं को राजनीति में आने का अव्हान किया। मैने तो अपने अधिकारों के लिए एन डी ए में शामिल हुआ। बिजली विभाग के ठेकेदारों द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने के लिए जो झूठ का सहारा लिया गया इस बात का विरोध मैने किया तो मुख्यमंत्री ने उस दिशा में राहत भरा कदम उठाया। महिला हक अधिकार सम्मेलन में राधिका पटेल, राधिका बिंद, राजमती निषाद, लक्ष्मी राजभर, फूलमती, अमरावती सिंह समेत काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

यूपी में तीन बिहार मे दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगी पार्टी

राजभर ने मीडिया के प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि लोकसभा 2024 मे एनडीए के साथ मिलकर मेरी पार्टी 330 + सीट पर चुनाव जीतकर पुन: केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। जिस दिन मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा तो उस दिन मुझे मंत्री पद मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीब को मुफ्त राशन दिए जाने का विरोध करने वाली पार्टियों को जनता अस्वीकार कर दिया है हाल में हुए चुनाव परिणाम ने इसे प्रमाणित कर दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव मे उत्तर प्रदेश में तीन, बिहार में दो सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छा मेरी पार्टी की है।

के मास न्यूज सुलतानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

1 + nine =