गाजीपुर। थाना नन्दगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 204/26 धारा 303(2), 317(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। अभियुक्त लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर एटीएम से पैसा निकल लेते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 16210 रूपये, एक लोहे का फ्रेम, चार एटीएम व एक मोटर साईकिल बरामद की गई है। गाजीपुर में चलाया जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध अभियान के तहत आज दिनांक 17.07.2026 को उ0नि0 धनन्जय मिश्रा मय हमराह द्वारा लक्ष्मनपुर प्राथमिक विघालय नहर की पुलिया के पास से चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 204/26 धारा 303(2), 317(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित दो अभियुक्त सोनू राजभर पुत्र नंदलाल राजभर, निवासी ग्राम टेडवा बेलहरी, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 23 वर्ष व इस्माइल पुत्र अब्बास, निवासी ग्राम टेडवा बेलहरी, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर, उम्र 34 वर्ष को 16210 रूपये, एक लोहे का फ्रेम, चार एटीएम व एक हीरो स्पलेंडर प्लस मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि, हम लोग बैंक तथा एटीएम के आस पास रहकर एटीएम व बैंक से पैसा निकालने वाले लोगों पर नजर रखते हैं, जिन लोगो को एटीएम से पैसा निकालने में समस्या होती है। उन लोगो के पास जाकर उन्हें बातों में उलझाकर उनके एटीएम से एक बार पैसा निकालकर दे देते हैं व एटीएम के पिन की जानकारी कर लेते हैं तथा धोखे से उनका एटीएम बदलकर ले लेते हैं तथा अपने पास का एटीएम उन्हे दे देते हैं तथा उनके एटीएम से बाद में रूपये निकाल लेते हैं। अभीयुक्त सूनसान स्थान के एटीएम के पास जाकर एटीएम के पैसा निकलने वाले स्थान पर लोहे का फ्रेम लगा देते हैं। जब कोई एटीएम से पैसा निकालने आता है, तो उसका पैसा बाहर नहीं निकलता है और इसी फ्रेम में फंस जाता है। पैसा निकालने वाला व्यक्ति जब चला जाता है, तो अभियुक्तगण फ्रेम निकालकर फ्रेम में फंसे रूपये को ले लेते हैं। इसके अतिरिक्त बैंक से रूपया निकालने वाले लोगों पर निगरानी करते हैं। कोई बैंक से रूपये निकालकर जाता है तथा रास्तें में मोटरसाईकिल के डिग्गी या साईकिल पर रूपये रख कर कोई कार्य करने लगता है, तो अभियुक्तगण उसके रूपये चुरा लेते हैं। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर








