आजमगढ़ अहरौला
थाना पवई क्षेत्रान्तर्गत कस्बा पवई में एक महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त सुजीत मौर्य महिला को एकतरफा रूप से पसंद करता था तथा लंबे समय से उसका पीछा कर रहा था। घटना के दिन रात्रि लगभग 08:30 बजे महिला अपने घर पर मोबाइल फोन से बातचीत करते हुए घर के अंदर गई। उसी दौरान अभियुक्त चोरी-छिपे उसके पीछे घर में प्रवेश कर गया तथा घर के अंदर छिप गया। जब महिला ने उसे देखा और शोर मचाना शुरू किया तो अभियुक्त ने पास में पड़े धारदार हथियार से महिला की गर्दन पर लगातार दो वार तथा हाथ पर एक वार कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गया। घायल महिला को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा तहरीर एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 176/2026, धारा 109(1)/118(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग बनाम सुजीत मौर्य पुत्र राम मगन मौर्य, निवासी कस्बा पवई, थाना पवई, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 33 वर्ष के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया तथा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश एवं तलाश की जा रही थी दिनांक 17/18.07.2026 की रात्रि थाना पवई पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्त की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रही थी।इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त घटना का वांछित अभियुक्त सुजीत मौर्य खंडोरा अंडरपास के पास छिपा हुआ है तथा कहीं भागने की फिराक में है सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की पुलिस को अपनी तरफ आता देख फायरिंग शुरू कर दी पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई किंतु उसने पुनः तमंचा लोड करने की कोशिश की पुलिस की जवाबी कार्रवाई उसके दाहिने पैर में गोली लगी घायल होने के बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार होने के बाद प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई भेजा गया पूछताछ में उसने बताया कि महिला पर उसने जानलेवा हमला किया था पूछताछ में उसने बताया कि बचने के लिए वह आसपास के क्षेत्र में छिपा हुआ था मौका मिलते ही फरार होने की फिराक में था घटना का निरीक्षण फील्ड यूनिट द्वारा कराकर आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किया गया घटनास्थल की वीडियो ग्राफी कराई गई निर्देशों का पालन करते हुए समस्त बैधानीक करवाई की जा रही है घायल का उपचार कराया जा रहा है प्रकरण में अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट














