प्रेस विज्ञप्ति प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा -2026 (PET)

0
0

प्रेस विज्ञप्ति

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा -2026 (PET)

 

दिनांक 25.10.2026,30.10.2026 एवं 01.11.2026) के अवसर पर जनपद अम्बेडकरनगर मे यातायात व्यवस्था/डायवर्जन-

 

जनपद अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा -2026 (PET)की परीक्षा दिनांक 25.10.2026, 30.10.2026 एवं 01.11.2026 को जनपद अम्बेडकरनगर में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया है, जिसके दृष्टिगत व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध सुनिश्चित किया जाना हैं। परीक्षा का आयोजन दिनांक 25.10.2026 (रविवार), 30.10.2026 (शुक्रवार), 01.11.2026 (रविवार) को प्रथम पाली 10.00 से 12.00 बजे तक एवं द्वितीय पाली 15.00 से 17.00 बजे तक निर्धारित है। जिसके मद्देनजर यातायात व्यवस्था हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद अम्बेडकरनगर के आदेशानुसार दिनांक 25.10.2026, 30.10.2026 एवं 01.11.2026 को प्रातः 07.00 बजे से रात्रि 21.00 बजे तक भारी वाहनों का निम्नानुसार डायवर्जन किया जाना आवश्यक है।

• जिसमे अकबरपुर, टाण्डा के थाना क्षेत्रो मे निम्नवत डायवर्जन लागू किया जायेगा-

• आवश्यक सेवाओं को छोड़कर

 

थाना क्षेत्र को0 अकबरपुर

1. जनपद आजमगढ़, बसखारी से अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को न्यौतरिया बाईपास से गोहन्ना चौराहा , पहतीपुर श्रवण क्षेत्र होते हुए अन्नावा से अयोध्या जायेंगे एवं अयोध्या से आने वाले भारी वाहन इसी मार्ग से वापस आयेंगे।

2. बस्ती , टाण्डा से अकबरपुर आने वाले भारी वाहन कटरिया याकूबपुर से डायवर्ट किया जायेगा जो कि बाईपास का प्रयोग करके अपने गंतव्य को जायेंगे।

3. अकबरपुर शहर क्षेत्र में मालीपुर रोड बाईपास , जलालपुर रोड बाईपास , बसखारी रोड न्यौतरिया बाईपास , टाण्डा रोड कटरिया याकूबपुर बाईपास, भिखारीपुर मोड़, फायर सर्विस ,दोस्तपुर रोड गोहन्ना चौराहा बाईपास, अन्नावा तिराहा से डायवर्जन लागू रहेगा।

 

थाना क्षेत्र टाण्डा

4. अकबरपुर से टाण्डा की तरफ जाने वाले भारी वाहनो को धरमनगर पुल से NHI 233 डायवर्ट किया जायेगा।

5. थाना क्षेत्र टाण्डा में कश्मिरिया ,चिन्तौरा व धुरहिया से हल्के व भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

 

प्रभारी यातायात

जनपद अम्बेडकरनगर ।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें