भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर बूथ स्तर पर आयोजित हुए कार्यक्रम

0
36

*जलालपुर/अंबेडकर नगर*। भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और समर्थकों द्वारा सभी मंडलों में उत्साहपूर्वक पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए कार्यक्रमों की कड़ी में बूथ संख्या 291 पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा संयोजक अनन्तराम मिश्र ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है।वही नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र, मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्त, राजाराम मौर्य ,अनिल वर्मा, शुभम पांडे रुद्र,रविंद्र भारती के नेतृत्व में मंडलों में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए।बूथ संख्या 216 पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने अपने विचार रखे। बूथ संख्या 401 नोनहर में भी स्थापना दिवस मनाया गया प्रवासी रमापति उपाध्याय, प्रभारी मुन्ना सिंह ने बैठक में बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की दम पर ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी बन गई है। संयोजक अमित सिंह बूथ अध्यक्ष राहुल मौर्या बूथ कमेटी, पन्ना प्रमुख ने पार्टी की सराहना की। मीडिया संयोजक विकाश निषाद ने बताया कि विधानसभा कार्यालय एंव विभिन्न बूथों पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एंव पंडित दीनदयाल उपाध्याय,पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमापति मौर्य, जिला मंत्री पंकज वर्मा,चन्द्रिका प्रसाद, पूर्व विधायक सुभाष राय, कि मो जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, त्रिभुवन नाथ, केशरीनंदन त्रिपाठी, घनेश मिश्र, के.के.मिश्र,अंशुमान सिंह, शाश्वत मिश्र , केशव श्रीवास्तव, दीपक त्रिपाठी, महेंद्र चौहान, धर्मेन्द्र सिंह दरोगा, अशोक उपाध्याय, आशुतोष उपाध्याय, संजय सिंह, विकाश तिवारी, शीतल रानी, केतकी शर्मा,सीमा गुप्ता आदि ने शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण एंव पुष्पांजलि अर्पित करते हुए स्थापना दिवस मनाया।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

3 + one =