अम्बेडकर नगर नगर/ भियाव ब्लॉक
50 किलोमीटर से दौड़े पत्रकार, लेकिन सूचना अधिकारी रहे नदारद; कुछ को मिला ‘वीआई पी पास औरकुछ पत्रकार रहे पास से वंचित
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला सूचना विभाग एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र में है। आरोप है कि पास वितरण के दौरान सूचना विभाग की कार्यशैली ने पत्रकारों में भारी नाराजगी पैदा कर दी। दूर-दराज के क्षेत्रों से 40 से 50 किलोमीटर की यात्रा कर जिला मुख्यालय पहुंचे अनेक पत्रकार घंटों सूचना कार्यालय के चक्कर लगाते रहे, लेकिन सूचना अधिकारी विनय कार्यालय में मौजूद नहीं मिले।
पत्रकारों का आरोप है कि कुछ चुनिंदा और करीबी लोगों को आसानी से पास उपलब्ध करा दिए गए, जबकि बड़ी संख्या में पहुंचे पत्रकारों को न तो संतोषजनक जानकारी दी गई और न ही पास प्राप्त करने का अवसर मिला। इससे पत्रकारों में रोष और असंतोष व्याप्त है।
पत्रकारों का कहना है कि सूचना विभाग पत्रकारों को अपना परिवार बताता है, लेकिन व्यवहार ऐसा हो रहा है मानो परिवार में ही भेदभाव की नीति अपनाई जा रही हो। चर्चा है कि सूचना अधिकारी के कार्यकाल में लगातार विवाद सामने आते रहे हैं और इस बार पास वितरण को लेकर भी कई सवाल उठ खड़े हुए हैं।
अब पत्रकारों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं। कोई इसे पक्षपात बता रहा है तो कोई पूछ रहा है—”क्या पास वितरण में पारदर्शिता रही, या फिर ‘खास लोगों’ के लिए अलग व्यवस्था थी?” कुछ लोगों के बीच धन उगाही जैसी आशंकाओं की भी चर्चा हो रही है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर पत्रकारों के साथ हुई इस कथित अव्यवस्था ने सूचना विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पत्रकार निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में किसी भी पत्रकार के साथ भेदभाव की शिकायत न हो। और वहां पर भारी संख्या में जनशा लाभ उम्र जिसमें कुछ तो धूप में खड़े रहे और कुछ तो पंडाल के अंदर गर्मियों से जूझ रहे थे वहां पर आम जनमानस गर्मियों में मैं भी रहकर माननीय मुख्यमंत्री जी का व्यक्तित्व सुने और माननीय मुख्यमंत्री जी कई सौगातें अंबेडकर नगर जिले को दिए और गोविंद साहब परमधाम को राष्ट्रीय धाम का दर्जा प्रदान किये। और वरिष्ठ कार्यकर्ता जुझारू नेता केसरी नंदन त्रिपाठी राकेश उपाध्याय डॉक्टर शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम सुचार रूप से संपन्न हुआ
Beer Bahadur 7408814276

















