10 फरवरी को ‘‘SAFER INTERNET DAY ‘‘ मनाया जायेगा

0
1
गाजीपुर। जनपद के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सूचित किया है, कि भारत सरकार के इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय से प्राप्त निर्देश के क्रम में मुख्य सचिव द्वारा प्रत्येक वर्ष फरवरी महीना के दूसरे मंगलवार को विश्व स्तर पर ‘‘SAFER INTERNET DAY‘‘ मनाया जाता है।  Samart Tech, SafeChoices-Exploring the Safe and Responsible Use of AI ‘‘ थीम के तहत इस वर्ष दिनांक 10 फरवरी, 2026 को ‘‘SAFER INTERNET DAY‘‘ मनाया जायेगा। यह एक वार्षिक वैश्विक कार्यक्रम है, जो इंटरनेट और डिजिटल तकनीक के सुरक्षित, जिम्मेदार और सकारात्मक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है, खासकर बच्चों और युवाओं के लिए। इसके द्वारा दुनिया भर के 100 से अधिक देशों के स्कूलों, संगठनों, अभिभावकों, सरकारों और टेक कंपनियों को एक साथ लाता है, ताकि ऑनलाइन सुरक्षा के मुद्दों पर जागरूकता फैलाई जा सके और सभी के लिए बेहतर इंटरनेट बनाया जा सके। AI हमारी ऑनलाइन जिंदगी को कैसे प्रभावित करता है, इसका अच्छा उपयोग कैसे करें, और जोखिमों से कैसे बचें। खासकर युवाओं को क्रिटिकल थिंकिंग, डिजिटल साक्षरता, प्राइवेसी सुरक्षा, AI से बनी गलत जानकारी या डीपफेक पहचानने, और जिम्मेदार निर्णय लेने की शिक्षा दी जाती है। AI से बनी फेक न्यूज, मिसइन्फॉर्मेशन या मैनिपुलेटेड कंटेंट पहचानना
ऑनलाइन घोटाले, साइबरबुलिंग, या हानिकारक AI इंटरैक्शन से बचाव, सम्मानजनक डिजिटल रिश्ते बनाना,  बच्चों को स्मार्ट और आत्मविश्वासी डिजिटल नागरिक बनाना, स्कूलों में लेसन, असेंबली या छात्र-नेतृत्व वाली गतिविधियां आयोजित करें। माता-पिता बच्चों से AI उपयोग पर चर्चा करें। छोटे-छोटे कदम जैसे मजबूत पासवर्ड, शेयर करने से पहले सोचना, संदिग्ध कंटेंट पर सवाल उठाना यह सब इंटरनेट को सुरक्षित बनाने में मदद करते हैं।
 जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर
In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें