सुल्तानपुर जनपद में 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सोमेन वर्मा (उपमहानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र) सोमवार को सुल्तानपुर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
इस दौरान चारू निगम (पुलिस अधीक्षक), अखंड प्रताप सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक) समेत सभी क्षेत्राधिकारी (सीओ) मौजूद रहे। बैठक में जनपद भर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपमहानिरीक्षक ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजकों से समन्वय बनाकर कार्य करने और किसी भी तरह की अफवाह पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अम्बेडकर जयंती के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
के मास न्यूज संवाद दाता दोस्त पुर


















