भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी, दर्जनों ग्राम प्रधान ने पहना भाजपा का पटका

0
14

 

जलालपुर /अंबेडकर: नगर।भारतीय जनता पार्टी में ज्वाइनिंग का सिलसिला जारी है। इससे ये कहना गलत नहीं होगा कि बीजेपी बाकी पार्टियों से बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। बावजूद इसके लगातार भाजपा से जुड़ने वालों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है।इसी कड़ी में भाजपा द्वारा ग्राम प्रधान अभिनंदन कार्यक्रम नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र की अध्यक्षता एवं विधानसभा संयोजक अनंतराम मिश्रा के संचालन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ने कहा कि संगठन की मजबूती भाजपा का आधार है।देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम से एक बार फिर बीजेपी सरकार बनेगी और अम्बेडकर नगर में कमल का फूल खिलेगा।
लोकसभा प्रत्याशी रितेश पांडे ने सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियां का बखान करते हुए कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के लगातार विकासोन्मुख नीतियों के माध्यम से लोगों के जीवन में सहूलियत पहुंचाने का कार्य कर रही है।एक बार फिर केंद्र में सरकार बना कर पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करना होगा।उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के बल पर ही भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ अग्रसर है। विधानसभा मीडिया संयोजक विकाश निषाद ने बताया कि
बड़ी संख्या में उपस्थित दर्जनों ग्राम प्रधानों को लोकसभा प्रत्याशी एवं सांसद रितेश पांडे , भाजपा जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ,पूर्व विधायक सुभाष राय ,ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, त्रिभुवन नाथ विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह बबलू,प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश चौधरी आदि ने पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल कराया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,राम किशोर राजभर,सत्य प्रकाश सिंह,शिव पूजन वर्मा,आनंद मिश्र,आशुतोष उपाध्याय रिंकू,माखन लाल निषाद,धर्मेन्द्र सिंह,महेन्द्र चौहान,ओम प्रकाश पांडे,अरुण मिश्र,मानिक चंद सोनी, कृष्ण गोपाल गुप्त, रणधीर यादव, लालू यादव,आनंद जायसवाल,डेविड गोरे,शीतल सोनी,मनोज पांडे,रोशन सोनकर,अमित गुप्त,सोनू गौड,प्रेमचन्द,अली मेहंदी समेत दर्जनों की संख्या ग्राम प्रधान एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

ten + thirteen =