माहुल में तिरंगा यात्रा निकाल के सेना के शौर्य को किया नमन

0
6

 

आजमगढ़) माहुल। स्थानीय नगर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विमलेश पाण्डेय की अगुआई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सेना द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ की गई विध्वंसक कार्यवाही और आपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता का गुणगान किया गया।यह तिरंगा यात्रा नगर के रामलीला मैदान से शुरू होकर पूरी बाजार में घूमी और शंकर तिराहे पर जा कर संपन्न हुई।यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय के नारे लगाते रहे। इस मौके पर भाजपा मंडल माहुल अध्यक्ष विमलेश पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की आन बान शान को कायम रखा और सेना के आतंक विरोधी अभियान को आपरेशन सिंदूर का नाम देकर पाकिस्तान की छाती पर चढ़ कर करारा जाबाजदिया। हमें सेना पर गर्व है।इस मौके पर भाजपा लालगंज के जिला मंत्री दिलीप सिंह, सुभासपा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय,अजय श्रीवास्तव, हरिकेश गुप्ता,प्रमोद राजभर,दिलशाद कुरैशी, धरणीधर पाण्डेय,अनीता गोस्वामी,महगू प्रजापति,विष्णु कांत धर्मेंद्र गौतम शमशाद कुरैशी पाण्डेय,सूर्यभान यादव पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहे बुढ़नपुर का C O किरण पाल सिंह अहरौला थाने के इस समय थाना अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे कुलदीप सिंह माहुल चौकी इचार जी सुधीर सिंह आदि लोग रहे

सोनू कुमार क्राइम ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

18 − 6 =