महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
55

भियांव/ अंबेडकरनगर

आधार निर्माण फाउंडेशन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में MSTC के बैनर तले महिला स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ग्राम पंचायत की महिलाओं और आंगनवाड़ी, आशा बहू ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में एमएसटीसी की ओर से अभिषेक कुमार कनौजिया उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं के अधिकार घरेलू उत्पादन महिला सुरक्षा एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मासिक धर्म से जुड़ी कई तरह की सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ने और जागरूकता पैदा करने के मकसद से ब्लॉक भियांव के चैनपुर बाजार में यह कार्यक्रम किया गया है। महिलाओ को जागरूक करने के साथ साथ उनको मुफ़्त में सेनेटरी नेपकिन पैड मिल सके इसके लिए सेन्टर भी खोला गया है। सेन्टर से ग्रामीण महिलाओं को सैनिटरी पैड के मुफ्त वितरण की व्यवस्था की गई। इस मौके पर सेवानिवृत्ति अध्यापक रामचंद्र मिश्र, घनश्याम मिश्र, रि. डॉक्टर देवी प्रसाद शुक्ला सीएससी भियांव , सेवा निवृत पुलिस रमापति उपाध्याय, उमेश मिश्रा, नेहा शुक्ला आशा संगिनी, आंगनवाड़ी की महिलाएं आशा बहू व क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने उपस्थित होकर इस जागरूकता कार्यक्रम का हिस्सा बनी।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

seven + 19 =