मामूली विवाद में युवक की पिटाई, सिर में गंभीर चोट

0
7

खेतासराय (जौनपुर) –

खेतासराय कस्बा के वार्ड डोभी का पूरा में मामूली बात को लेकर दबंगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह मौके पर ही घायल हो गया।

परिजनों द्वारा घायल युवक को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पीड़ित पक्ष ने गांव के कुछ मनबढ़ युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। मामले की सूचना संबंधित थाने को दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें