मुडिला/कादीपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कादीपुर में सेवा पखवाड़े के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान अस्पताल परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम प्रभारी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम और नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल सीएचसी पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मियों ने माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया।इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल के दो वार्डों का निरीक्षण किया। विधायक राजेश गौतम, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल और भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा और सभी मरीजों को फल वितरित किए।
कार्यक्रम के अगले चरण में विधायक राजेश गौतम, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, शैलेंद्र उपाध्याय और रविंद्र कुमार रावत ने रक्तदान कर सेवा का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की सहायता और सामाजिक सेवा का संदेश देना था।
इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक सहित मानवेंद्र सिंह, प्रवेश वर्मा, हर्षित, सभासद बृजेश सिंह, अनिल सिंह, राहुल तिवारी,घनश्याम जायसवाल और सभासद राकेश सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विवेक कुमार पत्रकार मुडिला





















