विकलांग बच्चियों की मदद करने आई शहीद महेंद्र यादव मानव सेवा समिति

0
1

मुडिला/ अखण्डनगर थाना अंतर्गत ग्राम सभा महमदपुर में अपने ननिहाल में रह रही अनाथ विकलांग बच्चियों की आर्थिक मदद करने केलिए शहीद महेंद्र प्रताप यादव मानव सेवा समिति मलिकपुर नोनरा कादीपुर सुल्तानपुर आगे आई। इस समिति के सदस्यों ने आपस में विचार विमर्श कर अनाथ व दिव्यांग बच्चियों को 10000 रूपए आर्थिक मदद की । इस समिति के प्रबंधक वीरेंद्र यादव ने कहा कि हम और हमारी पूरी समिति इन बच्चियों की पूरी मदद करेंगे , इन्हे निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। इस नेक काम में समिति अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा, प्रबंधक वीरेंद्र यादव, विनोद पाल, विशाल विश्वकर्मा,सनी यादव मौजूद रहे।अवगत हो कि यह तीन की तीनों बच्चियां पूर्ण रूप से दिव्यांग हैं इनके माता-पिता भी अब इस दुनियां में नहीं हैं।ऐसी स्थिति में बच्चियां अपने ननिहाल में रहने के लिए मजबूर हैं।

जबकि ननिहाल वाले भी बेहद गरीब हैं। ऐसी स्थिति में इन बच्चियों की मदद करना ही सच्ची मानवता है। ऐसे जो भी सामाजिक संगठन हैं उनको इन बच्चियों की मदद करनी चाहिए।

 

विवेक कुमार पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें