शिक्षामित्र का हुआ आकस्मिक निधन , शिक्षामित्र ऐसोशियेशन ने जताया दुख
सुलतानपुर – अखण्ड नगर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय खुशामद पुर मे कार्यरत शिक्षामित्र राममणि सिंह 46 वर्ष का आज दिनांक 17.09.2026 प्रातः आकस्मिक निधन हो गया।वे अपने पीछे पत्नी रागिनी सिह, दो सुपुत्र तनमय सिंह 18 वर्ष व उमंग सिंह 16 वर्ष छोड़ गये । इस दुखद घड़ी मे आदर्श शिक्षामित्र संगठन परिवार के साथ है व ईश्वर से प्रार्थना करता है कि परिवार को दुख सहने की क्षमता प्रदान करे । शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्रा, संरक्षक के सी मिश्रा, महामंत्री प्रदीप यादव, जिला सलाहकार अखिलेश तिवारी , जंग बहादुर सिंह ,जिला मीडिया प्रभारी सुतीक्षण तिवारी आदि ने दुःख करते हुए मृत्यु आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा संगठन के ब्लाक अध्यक्ष सत्यनारायण यादव शैलेन्द्र सिंह राजेश शर्मा वीरेंद्र तिवारी अभिषेक सिंह पुनीत सिह देवेंद्र यादव ,राजेश यादव सलाहकार प्रदीप कुमार महामंत्री सुजीत कुमार कोषाध्यक्ष ,सन्तोष कुमार, सुरेश यादव हौसिला प्रसाद मौर्य आदि मृतक के पैतृक निवास पहुंच कर परिवार को ढाढस देते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया । यह जानकरी जिला मीडिया प्रभारी सुतीक्षण तिवारी ने दी ।



















