सुलतानपुर
जनपद सुल्तानपुर जिले के विकास खण्ड अखण्डनगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बछेडिया में जलनिकासी एवं जर्जर सड़क की स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बछेडिया गांव मे जाने वाले मार्ग पर करीब 500 मीटर तक लंबे समय से भीषण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहनों को भी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कर सड़क की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
ग्रामीणों से बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने इस समस्या का समाधान कराए जाने की बात कही है। हालांकि, ग्रामीणों का सवाल है कि यदि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और पिछले पाच वर्ष के कार्यकाल में ग्राम प्रधान एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा इसका समाधान नहीं हो सका, तो अब इसे कितनी जल्दी दूर किया जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि सडक से थोडा पक्की रोड बनाने के बाद वही से पक्की सडक बनाना छोड दिया गया और उसके बाद रोड को इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया जोकि आज वह भी 500 मीटर तक लम्बे समय से भीषण जलभराव की स्थिति बनी हुई है और बडे बडे गढढे बन गया है
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर पक्की सडक बनाने की मांग की है।



















