मोतिगरपुर में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,तीन गोलियां लगीं
मुडिला/सुल्तानपुर जनपद के मोतिगरपुर थाना अंतर्गत ग्रामसभा ढेमा में दिनांक 28 अगस्त 2026 को रात में पुरानी रंजिश को लेकर 40 वर्षीय विपिन सिंह पर बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।सीने में तीन गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।जिला मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।पुलिस ने शिवम सिंह समेत दो अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।एसओजी समेत तीन टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।घटनास्थल से चार खोखे बरामद हुए हैं।
In

















