कादीपुर सुरक्षित सीट पर कांग्रेस पार्टी ने निकलेश सरोज को बनाया प्रत्याशी

0
301

कादीपुर (सुल्तानपुर) 13जन०/ कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को बसको विधान सभा 2022 के चुनाव को देखते हुए प्रत्याशियों की सूची घोषित किया। जिनमे से कादीपुर विधान सभा सुरक्षित सीट पर अपना प्रत्याशी निकलेश सरोज को बनाया है। निकलेश सरोज एक किसान परिवार से हैं। किसान पिता की बेटी विधि स्नातक है। बहुजन समाज पार्टी से राजनीति के क्षेत्र में पदार्पण करने वाली निकलेश को टिकट मिलने पर पुराने धुरंधर नेताओं के चारो खाने चित हो गए। विधान सभा कादीपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनी निकलेश धनपत गंज के विनगी धमधारा नई बस्ती की निवासी हैं। सदस्य जिला पंचायत के चुनाव में बी एस पी की मदद से बी जे पी की मीरा देवी को परास्त कर के जिला पंचायत सदस्य बनी। कुछ दिन बाद निकलेश कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। उनका कहना है कि मैं अपने जीवन को समाज की सेवा के लिए समर्पित कर राजनीति में कदम रखा है।

निकलेश सरोज प्रियंका गांधी वाड्रा के लड़की हूं लड़ सकती हूं वाक्य से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को समाज की सेवा के लिए समर्पित किया है। विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्होंने सबसे पहले विजेथुआ में हनुमान जी का दर्शन किया। बाद में कादीपुर में कांग्रेस के समर्थकों ने उनका स्वागत कर उत्साह बढ़ाया।

के मास न्यूज सुल्तानपुर

In