डीएम-एसपी ने मुहर्रम से पहले किया फ्लैग मार्च,संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

0
3

डीएम-एसपी ने मुहर्रम से पहले किया फ्लैग मार्च,संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 

सुल्तानपुर

 

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने गुरुवार को भारी पुलिस बल के साथ शहर में संयुक्त पैदल गश्त किया। अधिकारियों ने शाहगंज से घंटाघर चौक तक तथा मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।फ्लैग मार्च के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों, प्रबुद्धजनों, धर्मगुरुओं तथा दुकानदारों से संवाद कर शांति, आपसी भाईचारा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मुहर्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अधिकारियों ने लोगों से सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या शरारती तत्व की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत, संबंधित थाना प्रभारी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें