सार्वजनिक भूमि की लकड़ी हटाने का मामला, कार्रवाई की मांग

0
1

सार्वजनिक भूमि की लकड़ी हटाने का मामला, कार्रवाई की मांग

 

सुल्तानपुर/अखण्ड नगर

 

अखण्डनगर थाना क्षेत्र के पाराबासूपुर गांव में सार्वजनिक भूमि से पेड़ों की लकड़ी हटाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शिकायतकर्ता मूलचन्द त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि नवंबर-दिसंबर 2025 में कुछ स्थानीय एवं बाहरी लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति को पिकअप वाहन पर लादकर ले जाने का प्रयास किया था। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को मिलने पर कथित रूप से उनकी योजना सफल नहीं हो सकी। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार कादीपुर उमेश चन्द्र यादव ने राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं थाना प्रभारी को जांच कर सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता ने ग्राम प्रधान को सुपुर्द लकड़ी हटाने तथा संबंधित आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा निरीक्षक ने बताया कि उपजिलाधिकारी कादीपुर के कार्यालय आदेश के मामले की जांच की जा रही है विवादित सार्वजनिक भूमि को पुनः पैमाइश कराई जाएगी। दोषियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक सम्पत्ति एवं पेड़ों की क्षति कदापि नहीं होने दी जाएगी ।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें