बनगवांडीह तथा बनबहा सिरखिनपुर में धूम-धाम से मनाई गई महाराजा सुहेलदेव की जयंती

0
113

अखंड नगर /सुलतानपुर बनगवाडीह निरालानगर बाजार के सुहेलदेव पार्क में महाराजा सुहेलदेव की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सुहेल देव सेवा समिति निरालानगर श्री अनिल कुमार राजभर के नेतृत्व में सभी गांव वालों के साथ बड़े हर्षो उल्लास से किया गया। राजा सुहेलदेव की जयंती में उनके कृतियों के बारे में बताया गया। जिससे समाज उनके पद चिन्हो पर चले और उनके बिचारो को समझ सके। महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भगेलूराम 191 विधानसभा कादीपुर ,भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि भगेलू राम ने महाराजा सुहेल देव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर महाराजा सुहेलदेव का स्वागत सम्मान किया। उसके पश्चात मुख्य अतिथि का स्वागत सदस्य जिला पंचायत संजय यादव उर्फ गुड्डू यादव , राम अजोर राजभर , अनिल कुमार राजभर आदि लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने कार्यक्रममें जनता से कहा कि आने वाले 27 फरवरी को समाजवादी पार्टी तथा भारतीय सुहेल देव पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से वोट करके विजयी बनाए। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कर्ता के रूप में श्री रामदवर राजभर जी(मंदिर के पुजारी एवं संरक्षक), संजय कुमार राजभर पूर्व प्रधान मीर पुर प्रताप पुर, अनिल यादव पूर्व प्रधान बनगवाडीह , सचिन कुमार राजभर, चंद्रभान राजभर, मिश्री लाल राजभर , आदि तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भगेलू राम ने लोगों से अपील किया कि कादीपुर विधानसभा 191से सपा को भारी बहुमतों से विजई बनाएं उन्होंने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनने से कादीपुर विधानसभा में तीव्र गति से विकास कार्य होगा ।

के मास न्यूज़ सुल्तानपुर

In