बरौंसा सुल्तानपुर
आज दिनांक 28/6/2026 को जनपद सुलतानपुर थाना गोसाईगंज ग्राम कारी बहार,जासापारा के आजाद वर्मा पुत्र जमुना प्रसाद वर्मा अपनी ट्यूविल से लगभग 5:45 पर घर की तरफ जा रहा था तभी हमलावरों ने आजाद वर्मा को गोली मार दी गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया जहां उनके उपचार के दौरान डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया गया घटना की सूचना मिलते ही जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) चारु निगम मौके पर पहुंची घटना स्थल का निरीक्षण कर हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की पुलिस कोआवश्यक दिशा निर्देश दिए वहीं अपर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर बृजनारायण के वयान से पीड़ित पक्ष के द्वारा यह तथ्य संज्ञान में लाया जाता है कि वर्ष 2024 में दोनों पक्षों के बीच एक मारपीट हुई थी जिसमें सत्यम पांडे और उसके अन्य अभियुक्तो के द्वारा उस घटना को लेकर रंजिश रखी जा रही थी और उसी रंजिश को ध्यान में रखते हुए सत्यम पांडे और अन्य व्यक्तियों के द्वारा आजाद वर्मा को आज गोली मार दी गई मौके पर शांति व्यवस्था कायम है अभियुक्तो की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है घटना स्थल पर चार पांच थाने की पुलिस चार पांच थानो के साथ गोसाईगंज की पुलिस दल बल के साथ मौजूद रही
पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा

















