कादीपुर/सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना के अंतर्गत आज दिनाँक 28/06/2025 को समय दोपहर 3 बजे के आस पास पलिया देवापुर और हमीदपुर के बीच में मेन रोड से 100 मीटर की दूरी पर खेत में लावारिश लाश लाश मिली। राहगीरो व चरवाहों ने लाश को देखा तो पूरे एरिया में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ वहां पहुंच कर लाश की पहचान में जुट गई। जब जेब की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से आधार कार्ड और कुछ पैसे बरामद हुआ और मोटरसाइकिल खड़ंजे पर खड़ी मिली। जिसकी पहचान बैकुंठ नारायण मिश्रा निवासी अमरेमउ थाना करौंदीकला के रूप में हुई। जिससे उनके घर वालों को सूचना दिया गया और परिजन कुछ ही समय में आनन फानन पहुंचे। और पहचान कर लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन विधिक कार्यवाही में जुट गई और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
अशोक कुमार पत्रकार
केमास न्यूज कादीपुर



















