अहरौला आजमगढ़
अहरौला थाना क्षेत्र के कंदरा गांव में पूर्व प्रधान ने एक महिला को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया।इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है।
कंदरा गांव निवासिनी मंजू पत्नी शिवशंकर द्वारा दर्ज अभियोग में यह कहा गया कि शनिवार को वह अपनी बेटी के साथ घर के बरामदे में बैठी थी इतने में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता और पूर्व प्रधान रामाज्ञा यादव अपने बेटे पत्नी और पुत्री के साथ आए और जमीनी विवाद को लेकर अपशब्द कहने लगे जब उसने विरोध किया तो इन चारों ने उसे बरामदे में पटक दिया और मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। बचाने के लिए जब मंजू की पुत्री नेहा आई तो इन चारों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला मंतोष सिंह का कहना है कि महिला और उसकी पुत्री दोनो शिकायती पत्र लेकर थाने पर आई थी।शिकायती पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही पुलिस कर रही।
संवाददाता संतोष मिश्रा और सोनू की रिपोर्ट











