अहरौला आजमगढ़
अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है।शनिवार को पुलिस ने एक युवक पर अभियोग दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी 17 वर्षीय किशोरी फूलपत्ती देवी इंटर कालेज भीखपुर ,आंबेडकरनगर में पढ़ती है।शुक्रवार को वह घर से स्कूल जा रही थी कि राजारामनगर बाजार के समीप एक विशेष वर्ग के युवक ने उसे रोककर छेड़खानी शुरू कर दिया।किशोरी के चिल्लाने पर बाजार के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपित युवक वहां से भाग गया।इस मामले में छात्रा की मां ने क्षेत्र के मोलनापुर निवासी फैज नाम के युवक पर अभियोग दर्ज कराया।अभियोग दर्ज करने के बाद चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस संबंध में चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल का कहना है कि शिकायत के आधार पर अभियोग दर्ज करने के उपरांत पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है आगे की विधि सम्मत कार्यवाही पुलिस कर रही।
संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू





















