अम्कीबेडकर जयंती की तैयारी को लेकर बाबा साहब अम्बेडकर जनकल्याण समिति के अध्यक्ष द्वारा  बुलाई गई बैठक

0
23

अखण्डनगर /सुल्तानपुर

बाबा साहब अम्बेडकर जनकल्याण समिति के अध्यक्ष द्वारा द्वारा अंबेडकर जयंती की कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक बैठक प्रभु देवी मेमोरियल कान्वेंट स्कूल बेहराभारी अखंड नगर सुल्तानपुर के प्रांगण में बुलाई गई।  इस बैठक में अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम में होने वाले आय ब्यय पर चर्चा परिचर्चा की गई। समिति के सभी सदस्यो की गरिमामयी उपस्थिति में एंव सक्रिय सहभागिता, सकारात्मक विचार विमर्श कर समिति के निर्देशानुसार निर्णय लिया गया ।बाबा साहब अम्बेडकर जनकल्याण समिति अखण्डनगर के अध्यक्ष द्वारा मिटिंग मे डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के आदर्शो पर चलकर समाज मे एकता एवं जागरूक संगठन को मजबूत एंव सशक्त बनाने के निर्देश दिए।  कार्यक्रम को व्यवस्थित एंव प्रेरणादायी बनाने मे समिति के अध्यक्ष एंव सदस्य जिनके अमूल्य योगदान व सहयोग से कराया जाता है ऐसे सभी लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे दूर दराज से आने वाली झांकियों आमंत्रित करने तथा व्यवस्थित करने के विषय पर भी चर्चा परिचर्चा की गई।

बैठक में बाबा साहब जन कल्याण समिति के अध्यक्ष रामजीत, कोषाध्यक्ष दशरथ गौतम,रामनयन अध्यापक,बुधिराम पेंटर,अंगद कुमार एडवोकेट, पूर्व प्रधान राम अवध, अध्यापक रामचेत, विद्यालय प्रबंधक रामनकुल पाल, नंदलाल, पूर्व प्रधान वीरेंद्र कुमार, आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

नरेश कुमार के मास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें