अखण्डनगर में शिक्षक निर्वाचन बूथ पर भारी शिक्षकों की भीड़

0
1

अखण्डनगर में शिक्षक निर्वाचन बूथ पर भारी शिक्षकों की भीड़

 

अखण्डनगर, सुल्तानपुर

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए अखण्डनगर ब्लाक पर बने मतदान बूथ पर भारी संख्या में शिक्षकों की भीड़ देखने को मिली।

 

इस बूथ पर कुल निर्वाचन शिक्षक मतदाताओं की संख्या 425 है, सुबह 8 बजे मतदान धीरे चल रहा था। जैसे श्री विश्वनाथ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस कालेज के शिक्षक आये भीड़ तेजी से बढ़ती चली गई अर्थात श्री विश्वनाथ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट कॉलेज कलान के मतदाता 275 हैं। अखण्डनगर ब्लाक में सबसे अधिक शिक्षक मतदाता होने के कारण ब्लाक परिसर में सुबह से ही भारी भीड़ लगी रही।

 

मतदाता शिक्षक अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्साह के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो रहा है।

 

नरेश कुमार के मास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें