अखण्डनगर ब्लॉक में 407 मतदाता डालेंगे वोट, सुल्तानपुर के 11 विकास क्षेत्र एवं दो जीआईसी के में दो मतदान केंद्रों पर 52 कर्मियों की ड्यूटी, कुल पडेगे 2679 मतदान
दोस्त पुर, सुल्तानपुर।
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के चुनाव के लिए जिले में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में कुल 2,679 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मतदान के लिए जिले के नौ ब्लॉक मुख्यालयों सहित निर्धारित मतदान केंद्रों पर व्यवस्था की गई है। इनमें बल्दीराय, कूरेभार, जयसिंहपुर, दोस्तपुर, अखण्डनगर, कादीपुर, करौंदीकला, लंभुआ और प्रतापपुर कमैचा के ब्लॉक मुख्यालय शामिल हैं। इसके अतिरिक्त राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी), सुल्तानपुर में दो बूथ बनाए गए हैं। इस प्रकार जिले में कुल 11 बूथों पर मतदान कराया जाएगा।
अखण्डनगर में 407 मतदाता करेंगे मतदान
अखण्डनगर ब्लॉक मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर कुल 407 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिले में 52 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान कर्मियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। जिला प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि मतदाताओं को मतदान करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के भीतर अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
के मास न्यूज संवाददाता दोस्त पुर




















